Wednesday, March 20, 2019

मानसिक रोगी [Mental illness]

मानसिक रोगी [Mental illness]

मानसिक रोग, कई मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों को संदर्भित करता है - ऐसे विकार जो आपकी मनोदशा, सोच और व्यवहार को प्रभावित करते हैं। मानसिक रोग के उदाहरण हैं - डिप्रेशन (अवसाद), चिंता, स्किज़ोफ़्रेनिया और खाने के विकार।

कई लोगों को समय-समय पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं लेकिन यह मानसिक बीमारी बन जाती हैं जब इसके लक्षण अक्सर तनाव पैदा करते हैं और कार्य करने की आपकी क्षमता को प्रभावित करते हैं।

एक मानसिक बीमारी आपको बहुत दुखी कर सकती है और अपने दैनिक जीवन में समस्याएं पैदा कर सकती है, जैसे कि स्कूल या काम या रिश्तों में समस्याएं। ज्यादातर मामलों में, लक्षण दवाओं और टॉक थेरेपी (मनोचिकित्सा) के संयोजन के साथ प्रबंधित किये जा सकते हैं।


मानसिक रोग के प्रकार - Types of Mental Illness 

मानसिक रोग कई प्रकार के होते हैं। इसके कुछ प्रकार निम्नलिखित हैं -

1. बाइपोलर डिसआर्डर
2. अल्जाइमर रोग
3. डिमेंशिया (मनोभ्रंश)
4. पार्किंसन रोग
5. आटिज्म
6. डिस्लेक्सिया
7. एडीएचडी
8. डिप्रेशन (अवसाद)
9. तनाव
10. चिंता
11. लत्त सम्बन्धी विकार (और पढ़ें - शराब की लत और नशे   की लत)
12. मनोग्रसित बाध्यता विकार (ओसीडी; OCD)
13. पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रैस डिसऑर्डर (Post Traumatic Stress Disorder)
14. याददाश्त खोना
15. कमजोर याददाश्त
16. भूलने की बीमारी
17. डर (फोबिया)
18. भ्रम (Delusion)
19. मतिभ्रम (Hallucination)


मानसिक रोग के लक्षण - Mental Illness Symptoms 

मानसिक रोग के लक्षण, उसके प्रकार, परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। मानसिक बीमारी के लक्षण भावनाओं, विचारों और व्यवहार को प्रभावित कर सकते हैं। इसके निम्नलिखित लक्षण होते हैं -

1. उदास महसूस करना।
2. व्याकुल होना या ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में कमी।
3. अत्यधिक भय या चिंताएं या अपराध की भावनाएं महसूस करना।
4. मनोदशा में अत्यधिक परिवर्तन।
5. दोस्तों और अन्य गतिविधियों से अलग होना।
6. थकान, कम ऊर्जा या सोने में समस्याएं।
7. वास्तविकता से अलग हटना (भ्रम), पागलपन या मतिभ्रम।
8. दैनिक समस्याओं या तनाव से निपटने में असमर्थता।
9. समस्याओं व लोगों और लोगों के बारे में समझने में समस्या।
10. शराब या नशीली दवाओं का सेवन।
11. खाने की आदतों में बड़े बदलाव।
12. कामेच्छा सम्बन्धी बदलाव।
13. अत्यधिक क्रोध या हिंसक व्यवहार। (और पढ़ें - गुस्सा कम करने के उपाय)
14. आत्मघाती सोच।

कभी-कभी मानसिक स्वास्थ्य विकार के लक्षण जिस्मानी समस्याओं जैसे पेट दर्द, पीठ दर्द, सिरदर्द या अन्य अस्पष्टीकृत दर्द के रूप में दिखाई देते हैं।


मानसिक रोग के कारण - Mental Illness Causes 

मानसिक रोगों के, सामान्य रूप से, विभिन्न आनुवांशिक और पर्यावरणीय कारकों के कारण होने का अनुमान लगाया जाता है। यह कारक निम्नलिखित हैं -

1. अनुवांशिकता
मानसिक रोग उन लोगों में अधिक आम है जिनके रिश्तेदारों को भी मानसिक बीमारी होती है। कुछ अनुवांशिक कारक आपके मानसिक रोग के विकास के जोखिम को बढ़ा सकते हैं और आपकी जिंदगी की स्थिति इसे प्रारंभ कर सकती है।

2. जन्म से पहले कुछ पर्यावरण कारकों का संपर्क
गर्भ में पर्यावरणीय तनाव, उत्तेजनात्मक स्थितियां, विषाक्त पदार्थ, शराब या ड्रग्स के संपर्क में आने से कभी-कभी मानसिक रोग हो सकते हैं।

3. मस्तिष्क का कार्य
न्यूरोट्रांसमीटर स्वाभाविक रूप से मस्तिष्क के रसायनों को आपके मस्तिष्क और शरीर के अन्य हिस्सों में ले जाते हैं। जब इन रसायनों से जुड़े तंत्रिका तंत्र ठीक से काम नहीं करते, तो तंत्रिका रिसेप्टर्स और तंत्रिका तंत्र में परिवर्तन आते हैं जिससे डिप्रेशन (अवसाद) होता है।

कुछ कारक मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के विकास के आपके जोखिम को बढ़ा सकते हैं, जिनमें निम्नलिखित करक शामिल हैं -

माता-पिता या भाई-बहन या किसी अन्य खून के रिश्ते वाले व्यक्ति को मानसिक रोग होना।
किसी तनावपूर्ण जीवन स्थिति, जैसे वित्तीय समस्याएं, किसी की मृत्यु या तलाक का अनुभव करना।

1. कोई पुरानी चिकित्सा समस्या जैसे कि शुगर की बीमारी (डायबिटीज)।
2. गंभीर चोट (दर्दनाक मस्तिष्क की चोट) के परिणामस्वरूप मस्तिष्क की क्षति।
3. दर्दनाक अनुभव, जैसे युद्ध या हमला।
4. शराब या ड्रग्स का प्रयोग।
5. बचपन में दुर्व्यवहार अनुभव करना।
6. केवल कुछ ही दोस्त या स्वस्थ रिश्ते होना।
7. कोई पहले की मानसिक बीमारी।

मानसिक रोग बहुत आम हैं। 5 वयस्कों में से 1 व्यक्ति को कभी न कभी कोई मानसिक बीमारी होती है। मानसिक रोग किसी भी उम्र में शुरू हो सकता है लेकिन अधिकांश यह जीवन के शुरू के वर्षों में शुरू हो जाते हैं।

मानसिक रोग के प्रभाव अस्थायी या स्थायी हो सकते हैं। आपको एक समय में एक से अधिक मानसिक रोग भी हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, आपको डिप्रेशन (अवसाद) और लत्त सम्बन्धी विकार एक ही समय पर हो सकते हैं।


मानसिक रोग से बचाव - Prevention of Mental Illness

मानसिक बीमारी को रोकने का कोई निश्चित तरीका नहीं है। हालांकि, यदि आपको मानसिक बीमारी है, तो तनाव को नियंत्रित करना और आत्मसम्मान को बढ़ाना मदद कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें -

1. चेतावनी के संकेतों पर ध्यान दें -
अपने चिकित्सक से इस बारे में बात करें कि कोनसी स्थितियां आपके लक्षणों को शुरू कर सकती हैं। एक योजना बनाएं ताकि आपको यह पता चल सके कि लक्षणों को अनुभव करने पर आपको क्या करना है। अगर आपको कोई बदलाव महसूस होते हैं तो अपने चिकित्सक से संपर्क करें। चेतावनी के संकेत देखने के लिए परिवार के सदस्यों या दोस्तों को भी सूचित करें।

2. नियमित चिकित्सा प्राप्त करें -
स्वास्थ्य चिकित्सक के पास जाना न छोड़ें, खासकर यदि आप ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं। आपको एक नई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है जिसे इलाज की आवश्यकता है या आप दवा के दुष्प्रभावों का अनुभव कर सकते हैं।

3. सहायता प्राप्त करें -
मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति का इलाज करना कठिन हो सकता है यदि आप लक्षणों के खराब होने तक प्रतीक्षा करते हैं। दीर्घकालिक उपचार से लक्षणों को रोकने में मदद मिल सकती है।

4. अपना ध्यान रखें -
पर्याप्त नींद, पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम महत्वपूर्ण हैं। एक नियम बनाए रखने की कोशिश करें। अपने चिकित्सक से बात करें अगर आपको परेशानी हो रही है या यदि आपको आहार और व्यायाम संबंधी कोई प्रशन्न हों।


दोस्तों आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें जरुर बताये. आप अपनी राय, सवाल और सुझाव हमें comments के जरिये जरुर भेजे. अगर आपको यह आर्टिकल उपयोगी लगा हो तो कृपया इसे share करे।
आप E-mail के द्वारा भी अपना सुझाव दे सकते हैं।  prakashgoswami03@gmail.com

No comments:

Post a Comment