Wednesday, March 20, 2019

मानसिक रोग का निदान

मानसिक रोग का निदान - Diagnosis of Mental Illness 

मानसिक रोग के निदान और संबंधित जटिलताओं की जांच करने के लिए, निम्नलिखित जाँच की जा सकती हैं -

1. शारीरिक परीक्षण
शारीरिक परीक्षण में आपके डॉक्टर उन शारीरिक समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे जो आपके लक्षणों का कारण बन सकते हैं।

2. लैब टेस्ट
लैब परीक्षण में आपके थायराइड की जांच या शराब और ड्रग्स की जांच की जा सकती है। (और पढ़ें - महिलाओं में थायराइड लक्षण)

3. मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन
मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन में आपके डॉक्टर आपके लक्षणों, विचारों, भावनाओं और व्यवहार के बारे में आपसे पूछते हैं। आपको एक प्रश्नावली भरने के लिए भी कहा जा सकता है।


मानसिक रोग का उपचार - Mental Illness Treatment 

मानसिक रोग के उपचार निम्नलिखत हैं -

1. अस्पतालमें भर्ती होने की ज़रुरत 

अस्पताल में भर्ती होने पर मानसिक रोग के उपचार में आमतौर पर स्थिरीकरण, निगरानी, दवा, तरल पदार्थ और पोषण की देखभाल और अन्य जरूरी आपातकालीन देखभाल होती हैं।

एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है जब -

1. उन्हें गंभीर मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण हों।
2. मतिभ्रम या भ्रम हों।
3. आत्मघाती विचारधारा हो।
4. बहुत दिन के लिए सोए नहीं या खाना नहीं खाया।
5. मानसिक स्वास्थ्य के लक्षणों के कारण स्वयं की देखभाल 6. करने की क्षमता नहीं रही।

2. मनोचिकित्सा

मानसिक रोग के लिए कई विभिन्न प्रकार की मनोचिकित्सा उपलब्ध हैं, जैसे -

1. व्यक्तिगत चिकित्सा -  व्यक्तिगत चिकित्सा एक ऐसी मनोचिकित्सा है जहां एक व्यक्ति अपने चिकित्सक के साथ कई तरह की विभिन्न रणनीतियों और तरीकों का इस्तेमाल करते हुए भावनाओं, दुखों और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाते हैं।

2. ग्रुप थेरेपी -  ग्रुप थेरेपी में आमतौर पर एक चिकित्सक नेतृत्व करते हैं और इसमें कई लोग शामिल होते हैं।

3. पारिवारिक चिकित्सा -  पारिवारिक मनोचिकित्सा में परिवार के सदस्य मुद्दों को हल करने के लिए एक चिकित्सक से मिलते हैं।

4. संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी (Cognitive Behavioral Therapy) -  संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी सबसे आम मनोचिकित्सा है। इसका इस्तेमाल व्यक्तिगत, ग्रुप या परिवार के स्तर पर किया जा सकता है। इस चिकित्सा में, चिकित्सक मरीज़ के असामान्य विचारों और व्यवहारों को सकारात्मक विचारों से बदलने की कोशिश करते हैं।

5. डायलेक्टिकल वर्चुअल थेरेपी (Dialectical behavior therapy) -  इस मनोचिकित्सा में अस्वास्थ्यकर विचारों, भावनाओं और व्यवहारों को स्वीकार और मान्य करने पर जोर दिया जाता है और स्वीकार्यता व परिवर्तन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश

6. पारस्परिक उपचार -  पारस्परिक उपचार में लोगों के संबंधों में समस्याओं का समाधान होता है और संबंधों की गुणवत्ता में सुधार के लिए नए पारस्परिक और संचार कौशल सिखाता जाता है।

3. दवाएं

मानसिक रोग के लक्षणों के इलाज के लिए दवाओं का उपयोग किया जा सकता है। दवाओं का प्रयोग अक्सर मनोचिकित्सा के साथ संयोजन में किया जाता है।

मानसिक रोग के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाएं निम्नलिखित हैं -

1. एंटीडिप्रेसन्ट दवाएं।
2. चिंता विरोधी दवाएं।
3. मूड स्टेबलाइजर्स।
4. मनोविकार नाशक दवाएं।


4. वैकल्पिक उपचार
मानसिक रोग के लिए कुछ वैकल्पिक उपचार निम्नलिखित हैं -

1. योग
2. ध्यान
3. पौष्टिक आहार
4. व्यायाम


मानसिक रोग की जटिलताएं - Mental Illness Complications


मानसिक रोग विकलांगता का एक प्रमुख कारण है। अनुपचारित मानसिक बीमारी से गंभीर भावनात्मक, व्यवहारिक और शारीरिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक रोग से कानूनी और वित्तीय समस्याएं भी हो सकती हैं। इसकी निम्नलिखित जटिलताएं होती हैं -

1. दुख और जीवन के आनंद में कमी।
2. कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, जिससे आपके शरीर को     संक्रमण से लड़ने में समय लगता है।
3. पारिवारिक समस्याएं।
4. रिश्तों में समस्याएं।
5. सामाजिक अलगाव।
6. तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थ से जुडी समस्याएं।
7.  गरीबी और बेघरपन।
8. आत्महत्या या दूसरों को नुक्सान पहुंचाना।
9. दुर्घटनाओं का बढ़ता जोखिम।
10. हृदय रोग और अन्य चिकित्सा समस्याएं।


दोस्तों आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें जरुर बताये. आप अपनी राय, सवाल और सुझाव हमें comments के जरिये जरुर भेजे. अगर आपको यह आर्टिकल उपयोगी लगा हो तो कृपया इसे share करे।
आप E-mail के द्वारा भी अपना सुझाव दे सकते हैं।  prakashgoswami03@gmail.com

No comments:

Post a Comment