Sunday, June 30, 2019

विश्व स्वास्थ्य संगठन'(WHO)

विश्व स्वास्थ्य संगठन
World Health Organisation


विश्व स्वास्थ्य संगठन'(WHO) विश्व के देशों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने की संस्था है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के 193 सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है। इस संस्था की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी। इसका उद्देश्य संसार के लोगो के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है। डब्‍ल्‍यूएचओ का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है। इथियोपिया के डॉक्टर टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नए महानिदेशक निर्वाचित हुए हैं।

वो डॉक्टर मार्गरेट चैन का स्थान लेंगे जो पाँच-पाँच साल के दो कार्यकाल यानी दस वर्षों तक काम करने के बाद इस पद से रिटायर हो रही हैं।

भारत भी विश्व स्वास्थ्‍य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।

मूल रूप से 23 जून 1851 को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन, डब्ल्यूएचओ के पहले पूर्ववर्ती थे। 1851 से 1 9 38 तक चलने वाली 14 सम्मेलनों की एक श्रृंखला, अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलनों ने कई बीमारियों, मुख्य रूप से कोलेरा, पीले बुखार, और ब्यूबोनिक प्लेग का मुकाबला करने के लिए काम किया। 18 9 2 में सातवें तक सम्मेलन काफी हद तक अप्रभावी थे; जब कोलेरा के साथ निपटाया गया एक अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन पारित किया गया था। पांच साल बाद, प्लेग के लिए एक सम्मेलन पर हस्ताक्षर किए गए। सम्मेलनों की सफलताओं के परिणामस्वरूप, पैन-अमेरिकन सेनेटरी ब्यूरो, और ऑफिस इंटरनेशनल डी हाइगेन पब्लिक को जल्द ही 1 9 02 और 1 9 07 में स्थापित किया गया था। जब 1 9 20 में लीग ऑफ नेशंस का गठन हुआ, तो उन्होंने लीग ऑफ नेशंस के हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, संयुक्त राष्ट्र ने डब्ल्यूएचओ बनाने के लिए अन्य सभी स्वास्थ्य संगठनों को अवशोषित किया।


विश्व स्वास्थ्य दिवस


इस संस्था की स्थापना ७ अप्रैल १९४८ को की गयी थी। इसी लिए प्रत्येक साल ७ अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।

भारत भी विश्व स्वास्थ्‍य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।


विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO)


भारत में उपस्थिति: नवम्‍बर 1949 से

परिचय: विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन, स्‍वास्‍थ्‍य के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र की विशेषज्ञ एजेंसी है। यह एक अंतर-सरकारी संगठन है जो आमतौर पर सदस्‍य देशों के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालयों के जरिए उनके साथ मिलकर काम करता है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन दुनिया में स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी मामलों में नेतृत्‍व प्रदान करने, स्‍वास्‍थ्‍य अनुसंधान एजेंडा को आकार देने, नियम और मानक तय करने, प्रमाण आधारित नीतिगत विकल्‍प पेश करने, देशों को तकनीकी समर्थन प्रदान करने और स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी रुझानों की निगरानी और आकलन करने के लिए जिम्‍मेदार है। भारत के लिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के कंट्री कार्यालय का मुख्‍यालय दिल्‍ली में है और देश भर में उसकी उपस्थिति है। इस कार्यालय के कार्य क्षेत्र का वर्णन इसकी कंट्री को-ऑपरेशन स्‍ट्रेटजी (सीसीएस) 2012-2017 में दर्ज है।

स्‍थान: नई दिल्‍ली, भारत

फोकस के क्षेत्र: मातृ, नवजात, बाल एवं किशोर स्‍वास्‍थ्‍य, संचारी रोग नियंत्रण; असंचारी रोग एवं स्‍वास्‍थ्‍य के सामाजिक निर्धारक; सार्वभौम स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रसार; सतत् विकास और स्‍वस्‍थ पर्यावरण; स्‍वास्‍थ्‍य तंत्रों का विकास, स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा और आपातस्थितियां

नोडल मंत्रालय: स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
इसका उद्देश्य संसार के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है। डब्‍ल्‍यूएचओ का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है। भारत भी विश्व स्वास्थ्‍य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय राजधानी दिल्ली में स्थित है।


स्थापना

डब्ल्यूएचओ के संविधान को 22 जुलाई, 1946 को स्वीकार किया गया और यह 7 अप्रैल, 1948 से लागू हो गया। 15 नवंबर, 1947 को विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया। डब्ल्यूएचओ द्वारा जन-स्वास्थ्य के अंतरराष्ट्रीय कार्यालय के कार्यों तथा संयुक्त राष्ट्र राहत एवं पुनर्वास प्रशासन (यूएनआरआरए) की गतिविधियों को भी हाथ में ले लिया गया। 194 सदस्यों वाले विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय जेनेवा में स्थित है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारी – Important Information about the World Health Organization


1.विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की स्‍थापना 7 अप्रैल, 1948 को हुई थी।

2. इसका मुख्‍यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में है

3.भारत भी विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का एक सदस्‍य देश है जिसका मुख्‍यालय भारत की राजधानी दिल्‍ली (Delhi) में स्थित है

4.विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के 194 सदस्‍य हैं

5.विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने अब तक दस प्रमुख जानलेवा बीमारियों की पहचान की है
जिनमें कैंसर, सेरिब्रोवैस्क्यूलर डिजीज, एक्यूट लोअर रेस्पायरेटरी इन्फेक्शन, पेरीनेटल कंडीशंस, टी.बी., कारोनरी हार्ट डिजीज, क्रॉनिक ऑबस्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, अतिसार, डेसेन्टरी तथा एड्स या एचआईवी शामिल हैं

6.प्रत्‍येक वर्ष 7 अप्रैल के दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है

7. विश्व स्वास्थ्य संगठन को संविधान ने 22 जुलाई, 1946 को स्वीकार किया था

विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य एवं महत्व

आज के समय में हर व्यक्ति अच्छी सेहत की बात करता है और इसके प्रति काफी हद तक लोगों में जागरूकता भी आई हैl फिर भी हमारे सामने कई ऐसे मामले आते हैं जब हम यह सोचने पर विवश हो जाते हैं, कि क्या यही चिकित्सा जगत की उपलब्धि है?

आज भी अधिकांश व्यक्तियों के रोग का या तो समय पर पता नहीं चल पाता है या उसका सही तरह से उपचार नहीं हो पाता है, जिसके कारण हर साल पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों की असमय ही मृत्यु हो जाती हैl अतः पूरी दुनिया में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता हैl इस लेख में हम विश्व स्वास्थ्य दिवस के इतिहास, उसके थीम का विवरण दे रहे हैंl

विश्व स्वास्थ्य दिवस पूरी दुनिया के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला “वैश्विक स्वास्थ्य जागृति दिवस” हैl इसका आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा हर वर्ष 7 अप्रैल को किया जाता हैl

विश्व क्षयरोग (TB) दिवस की महत्ता और क्षय रोग (TB) से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरूआत

वर्ष 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जेनेवा में प्रथम “विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन” का आयोजन किया थाl इस सम्मलेन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष 7 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाएगाl चूंकि 7 अप्रैल, 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी, इसी कारण 7 अप्रैल को ही “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के रूप में चुना गयाl विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार वर्ष 1950 से हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता हैl


विश्व स्वास्थ्य दिवस, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चिह्नित आठ आधिकारिक वैश्विक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है, जिसमें “विश्व क्षयरोग दिवस” (World Tuberculosis Day), “विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह” (World Immunization Week), “विश्व मलेरिया दिवस” (World Malaria Day), “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” (World No Tobacco Day), “विश्व एड्स दिवस” (World AIDS Day), “विश्व रक्तदाता दिवस” (World Blood Donor Day) और “विश्व हेपेटाइटिस दिवस” (World Hepatitis Day) शामिल है।


विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा द्वारा हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस को एक थीम के तहत मनाया जाता हैl वर्ष 2017 के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम " अवसाद: चलो बात करते हैं" घोषित किया गया हैl

विगत पांच वर्षों में विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम

1. वर्ष 2016 के विश्व जल दिवस का थीम “मधुमेह: रोकथाम बढ़ाना, देखभाल को मजबूत करना और निगरानी बढ़ाना” थाl

2. वर्ष 2015 के विश्व जल दिवस का थीम “खाद्य सुरक्षा” थाl

3. वर्ष 2014 के विश्व जल दिवस का थीम “वेक्टरजनित रोग” थाl

4. वर्ष 2013 के विश्व जल दिवस का थीम “स्वस्थ दिल की धड़कन, स्वस्थ रक्तचाप” थाl

5. वर्ष 2012 के विश्व जल दिवस उत्सव का थीम “अच्छा स्वास्थ्य जीवन में और समय जोड़ देते हैं” थाl


दोस्तों आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें जरुर बताये. आप अपनी राय, सवाल और सुझाव हमें comments के जरिये जरुर भेजे. अगर आपको यह आर्टिकल उपयोगी लगा हो तो कृपया इसे share करे।
आप E-mail के द्वारा भी अपना सुझाव दे सकते हैं।  prakashgoswami03@gmail.com

http://Goswamispecial.blogspot.com

2 comments: